पटना : तेजस्वी यादव क्यों झूठ की खेती कर रहे : संजय सिंह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव क्यों झूठ की खेती कर रहे हैं? सबको मालूम है कि आपके सजायाफ्ता पिता को ऊपरी अदालत ने भी अब तक राहत नहीं दी है. जनता तो यह भी जानती है कि कोर्ट में फैसला सुनाये जाने के वक्त कौन कैसे […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव क्यों झूठ की खेती कर रहे हैं? सबको मालूम है कि आपके सजायाफ्ता पिता को ऊपरी अदालत ने भी अब तक राहत नहीं दी है.
जनता तो यह भी जानती है कि कोर्ट में फैसला सुनाये जाने के वक्त कौन कैसे गिड़गिड़ा रहा था. बिहारवासियों की पीठ में भ्रष्टाचार का जो खंजर आपके पिता ने घोंपा है उसकी सजा तो भुगतनी ही पड़ेगी.
तेजस्वी देश की न्यायिक प्रक्रिया के बारे में अगर थोड़ी भी समझ रखते हैं, तो आपको यह मालूम होना चाहिए कि सजायाफ्ता व्यक्ति के साथ देश का कानून कैसे पेश आता है. ऐसा नहीं है कि भ्रष्टाचार के दोषी अपने पिता को राहत दिलाने के लिए वे निचली अदालत से ऊपरी अदालत तक नहीं पहुंचे. 15 सालों तक लालू प्रसाद और राबड़ी देवी बिहार के मुख्यमंत्री रहे उनके कार्यकाल में किसी भी क्षेत्र में विकास का काम नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










