ePaper

पालीगंज : पीएम मोदी के आगमन की तैयारी

Updated at : 10 May 2019 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
पालीगंज : पीएम मोदी के आगमन की तैयारी

पालीगंज : 15 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होनी वाली चुनावी सभा के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण गुरुवार को डीएम कुमार रवि और एसएसपी गरिमा मलिक ने किया. इस दौरान उन्होंने अनुमंडल मुख्यालय बाजार स्थित कृषि फॉर्म की जमीन पर होने वाली तैयारियों का भी जायजा लिया. डीएम व एसएसपी ने निरीक्षण […]

विज्ञापन
पालीगंज : 15 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होनी वाली चुनावी सभा के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण गुरुवार को डीएम कुमार रवि और एसएसपी गरिमा मलिक ने किया. इस दौरान उन्होंने अनुमंडल मुख्यालय बाजार स्थित कृषि फॉर्म की जमीन पर होने वाली तैयारियों का भी जायजा लिया.
डीएम व एसएसपी ने निरीक्षण करते हुए पदाधिकारियों को तैयारियों एवं सुरक्षा से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिया. इस दौरान बीजेपी के भी कई नेता उपस्थित रहे. वहीं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पटना के डीएम कुमार रवि व एसएसपी गरिमा मलिक के साथ सिटी एसपी पश्चिमी अभिनव कुमार, एएसपी अशोक मिश्रा बिहटा वायुसेना केंद्र पहुंचे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन