पटना : आरा में तेजस्वी, पाटलिपुत्र में दीपांकर करेंगे प्रचार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पाटलिपुत्र व आरा सीट के प्रत्याशियों को जिताने के लिए महागठबंधन एवं माले के नेता एक-दूसरे के लिए लगातार प्रचार कर रहे हैं. पाटलिपुत्र से राजद प्रत्याशी मीसा भारती के लिए वाम दलों के नेता वोट मांग रहे हैं. मीसा भारती के नामांकन में भाकपा-माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्या भी शामिल हुए थे. […]
विज्ञापन
पटना : पाटलिपुत्र व आरा सीट के प्रत्याशियों को जिताने के लिए महागठबंधन एवं माले के नेता एक-दूसरे के लिए लगातार प्रचार कर रहे हैं. पाटलिपुत्र से राजद प्रत्याशी मीसा भारती के लिए वाम दलों के नेता वोट मांग रहे हैं.
मीसा भारती के नामांकन में भाकपा-माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्या भी शामिल हुए थे. वहीं, महागठबंधन समर्पित आरा सीट में भाकपा-माले के उम्मीदवार राजू यादव ने लिए महागठबंधन के नेता बारी-बारी से प्रचार कर रहे हैं. सात मई को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आरा के संदेश विधानसभा में सभा को संबोधित करेंगे, जिसमें महागठबंधन के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे. दीपंकर भट्टाचार्या पाटलिपुत्र में और तेजस्वी यादव आरा में चुनाव प्रचार करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










