जन्मजात अगड़े और कागजी पिछड़े हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : तेजस्वी

पटना : उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन पर प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खुद को "अति पिछड़ा" बताये जाने के एक दिन बाद बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि वे (मोदी) जन्मजात ‘अगड़े और कागजी पिछड़े’ हैं. तेजस्वी ने रविवार को ट्वीट करके कहा […]
पटना : उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन पर प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खुद को "अति पिछड़ा" बताये जाने के एक दिन बाद बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि वे (मोदी) जन्मजात ‘अगड़े और कागजी पिछड़े’ हैं.
तेजस्वी ने रविवार को ट्वीट करके कहा ”मैंने 20 अप्रैल को ही कह दिया था कि अपने आप को नकली ओबीसी बताने के बाद नरेंद्र मोदी जी अब अतिपिछड़ा बतायेंगे और कल उन्होंने बता भी दिया. अपने आप को दलित भी बता चुके हैं. कुछ भी कहें, लेकिन सच्चाई यह है कि वो जन्मजात अगड़े हैं और कागजी पिछड़े हैं. वोट लेने के लिए वो क्या-क्या बोलते हैं?”
मैंने 20 अप्रैल को ही कह दिया था कि अपने आप को नक़ली OBC बताने के बाद @narendramodi जी अब अतिपिछड़ा बतायेंगे और कल उन्होंने बता भी दिया। अपने आप को दलित भी बता चुके है। कुछ भी कहे लेकिन सच्चाई यह है कि वो जन्मजात अगड़े है और कागज़ी पिछड़े है।वोट लेने के लिए वो क्या-क्या बोलते है? https://t.co/MkPxvCGTXT
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 28, 2019
राजद नेता तेजस्वी ने 20 अप्रैल को ट्वीट कर कहा था ”पीएम नरेंद्र मोदी जी आज बिहार आ रहे हैं. अतिपिछड़ा का बेटा बताएंगे, ध्रुवीकरण की असफल कोशिश करेंगे.” राजद नेता तेजस्वी ने मोदी को बिहार द्वारा नकार दिये जाने का दावा करते हुए था ”बिहार उनसे झूठ और जुमलों की उम्मीद कर रहा है. आशा है पीएम 2014 के अपने वादों जैसे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, विशेष पैकेज, दवाई-पढ़ाई मुफ्त का हिसाब भी देंगे.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शनिवार को बसपा प्रमुख मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा था ”मैं जाति की राजनीति नहीं करता हूं, लेकिन बताना चाहता हूं कि मैं पिछड़ा नहीं, अति पिछड़ा हूं, लेकिन देश को अगड़ा बनाऊंगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




