पटना में इस सीजन की सबसे अधिक गर्मी, गरमायी राजधानी, पारा 44 डिग्री के पार, लोग बेहाल

Published at :28 Apr 2019 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
पटना में इस सीजन की सबसे अधिक गर्मी, गरमायी राजधानी, पारा 44 डिग्री के पार, लोग बेहाल

पटना : पटना का तापमान लगातार तीसरे दिन 40° सेल्सियस के ऊपर रहा. राजधानी दाेपहर में अभी तक सबसे अधिक तपी है. राजधानी का एंबिएंट (शहरी वातावरण का तापमान) 44़ 40° सेल्सियस दर्ज किया गया. वातावरण में नमी की मात्रा 22% तक सिमट गयी. हालांकि राजधानी का औसत उच्चतम तापमान 41.6° सेल्सियस रहा. यह तापमान […]

विज्ञापन
पटना : पटना का तापमान लगातार तीसरे दिन 40° सेल्सियस के ऊपर रहा. राजधानी दाेपहर में अभी तक सबसे अधिक तपी है. राजधानी का एंबिएंट (शहरी वातावरण का तापमान) 44़ 40° सेल्सियस दर्ज किया गया. वातावरण में नमी की मात्रा 22% तक सिमट गयी.
हालांकि राजधानी का औसत उच्चतम तापमान 41.6° सेल्सियस रहा. यह तापमान इस सीजन का सर्वाधिक है. हालांकि गया का उच्चतम तापमान 42.3° सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक दर्ज हुआ. जबरदस्त गर्मी के चलते दोपहर में कुछ समय के लिए राजधानी की सड़कें खाली-सी हो गयीं.
पारा
सुबह साढ़े नौ बजे
एंबिएंट तापमान 33. 20°
सोलर रेडिएशन 271 वाट/वर्ग मी
आर्द्रता 63%
पारा
दोपहर 1:15 बजे
एंबिएंट तापमान 44.30°
सोलर रेडिएशन 440 वाट/ वर्ग मी
आर्द्रता 28%
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन