मर्यादा में रहें तेजप्रताप : भाई वीरेंद्र
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राजद के प्रदेश प्रवक्ता व मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र के सब्र का पैमाना शुक्रवार को छलक गया. पहली बार उन्होंने तेजप्रताप यादव को नसीहत देते हुए कहा कि वे मर्यादा में रहें. मर्यादित भाषा का प्रयोग करें. उम्र का ख्याल रखें. वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करना सीखें. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद […]
विज्ञापन
पटना : राजद के प्रदेश प्रवक्ता व मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र के सब्र का पैमाना शुक्रवार को छलक गया. पहली बार उन्होंने तेजप्रताप यादव को नसीहत देते हुए कहा कि वे मर्यादा में रहें. मर्यादित भाषा का प्रयोग करें. उम्र का ख्याल रखें. वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करना सीखें. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद व राबड़ी देवी हमारी नेता हैं.
तेजस्वी यादव को हमलोगों ने विधायक दल का नेता बनाया है. नेता बनने के लिए मर्यादा का पालन करना होता है. मालूम हो कि तेजप्रताप यादव कई बार भाई वीरेंद्र के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान दे चुके हैं.
अब तक खुले तौर पर भाई वीरेंद्र ने कुछ नहीं कहा था लेकिन शुक्रवार को उन्होंने कहा कि तेजप्रताप यादव को नेताओं की उम्र और अपनी उम्र का भी ख्याल रखना चाहिए. पहले संस्कार सीखें. मुझे उनसे सामाजिक न्याय का पाठ नहीं पढ़ना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










