ePaper

लोकसभा चुनाव : गिरिराज सिंह ''खुरपका मुंहपका'' रोग से पीड़ित : बृंदा करात

Updated at : 26 Apr 2019 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव : गिरिराज सिंह ''खुरपका मुंहपका'' रोग से पीड़ित : बृंदा करात

पटना : माकपा नेता बृंदा करात ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह की मुस्लिम समुदाय पर की गयी टिप्पणी की शुक्रवार को आचोलना करते हुए कहा कि वह ‘खुरपका-मुंहपका’ रोग से पीड़ित हैं. मालूम हो कि गिरिराज सिंह ने बुधवार को बेगूसराय में एक रैली के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष […]

विज्ञापन

पटना : माकपा नेता बृंदा करात ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह की मुस्लिम समुदाय पर की गयी टिप्पणी की शुक्रवार को आचोलना करते हुए कहा कि वह ‘खुरपका-मुंहपका’ रोग से पीड़ित हैं.

मालूम हो कि गिरिराज सिंह ने बुधवार को बेगूसराय में एक रैली के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में समुदाय के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी. इसके लिए उनके खिलाफ गुरुवार को आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि समुदाय के लोगों को मौत के बाद दफन किये जाने के लिए भी जमीन चाहिए होती है. करात ने कहा, ‘गिरिराज को खुरपका मुंहपका की बीमारी है. यह मोदी (प्रधानमंत्री) और शाह (भाजपा अध्यक्ष) की राजनीति को दर्शाता है, जो एक अपराधी को टिकट देकर उसे संरक्षण देते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन