ePaper

पटना : आज पर्चा दाखिल करने से पहले रोड शो करेंगे रविशंकर प्रसाद

Updated at : 26 Apr 2019 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : आज पर्चा दाखिल करने से पहले रोड शो करेंगे रविशंकर प्रसाद

मिलर स्कूल में समर्थकों का जमावड़ा पटना : पटना साहिब सीट पर भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद शुक्रवार (26 अप्रैल) को अपना पर्चा दाखिल करेंगे. पटना समाहरणालय में वह दोपहर करीब डेढ़ बजे नामांकन करेंगे. इससे पहले शहर में उनका रोड शो भी होगा. इसके लिए सुबह करीब साढ़े नौ बजे मिलर स्कूल में उनके समर्थकों […]

विज्ञापन

मिलर स्कूल में समर्थकों का जमावड़ा

पटना : पटना साहिब सीट पर भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद शुक्रवार (26 अप्रैल) को अपना पर्चा दाखिल करेंगे. पटना समाहरणालय में वह दोपहर करीब डेढ़ बजे नामांकन करेंगे. इससे पहले शहर में उनका रोड शो भी होगा.

इसके लिए सुबह करीब साढ़े नौ बजे मिलर स्कूल में उनके समर्थकों का जमावड़ा होगा. इसके बाद यहां से रोड शो की शुरुआत होगी, जो इनकम टैक्स और डाकबंगला चौराहा होते हुए जेपी गोलंबर, गांधी मैदान होते हुए श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में संपन्न होगा. यहां दोपहर करीब 12 बजे नामांकन सभा होगी. इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे नामांकन होगा. इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी समेत अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहेंगे.

मोदी के नेतृत्व में देश कर रहा तरक्की : रविशंकर

पटना : रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है. परंतु कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्हें देश की तरक्की रास नहीं आ रही है. भाजपा-एनडीए के प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को दीघा और कुम्हरार विधान सभा क्षेत्र में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया.

इस अवसर पर दीघा विधायक संजीव चौरासिया, कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा, समेत अन्य लोग मौजूद थे. इधर, रविशंकर प्रसाद की पत्नी माया शंकर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए कार्य करते हुए कई कार्य किया है. वे गुरुवार की शाम महिला मोर्चा की ओर से कांति केसरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महिलाओं को संबोधित कर रही थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन