बेनीपट्टी : प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी : नीतीश कुमार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेनीपट्टी/सिंहवाड़ा/कुशेश्वरस्थान : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मधुबनी के बेनीपट्टी और दरभंगा के सिंहवाड़ा व कुशेश्वरस्थान पूर्वी में चुनाव सभाओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि सूबे के हर गांव में बिजली पहुंच गयी है. प्रदेश के लोगों को अब लालटेन की जरूरत नहीं है. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विदेशों में देश […]
विज्ञापन
बेनीपट्टी/सिंहवाड़ा/कुशेश्वरस्थान : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मधुबनी के बेनीपट्टी और दरभंगा के सिंहवाड़ा व कुशेश्वरस्थान पूर्वी में चुनाव सभाओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि सूबे के हर गांव में बिजली पहुंच गयी है. प्रदेश के लोगों को अब लालटेन की जरूरत नहीं है.
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विदेशों में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है. पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक से लोगों के बीच उनका सम्मान बढ़ा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्ज्वला योजना लागू कर व जनप्रतिनिधित्व कानून में महिलाओं को 50% आरक्षण देकर महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा गया है. आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को पांच लाख रुपये की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. किसान सम्मान निधि से किसानों की सहायता की जा रही है. हर गांव में बिजली पहुंचाकर व पुल-सड़क का निर्माण कर सबका विकास किया जा रहा है.
इसमें केंद्र सरकार की भूमिका अहम है. पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में न्याय के साथ विकास हो रहा है. उन्होंने बिना नाम लिये कहा कि पिछड़ों के बल पर एक परिवार ने बिहार में 15 साल राज किया. लेकिन विकास हमने किया.
उन्होंने कहा कि एक जमाना था, जब बिहार के लोग ढिबरी और लालटेन युग में जीते थे. अब हर गांव में बिजली पहुंच गयी है. शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए 21 हजार स्कूल खोले गये. इसके लिए चार लाख शिक्षकों को बहाल किया गया. स्टूडेंट क्रेडिट योजना से चार लाख रुपये की मदद दी जा रही है.
अगले माह से दरभंगा से उड़ान
सीएम ने कहा कि अगले माह से मिथिला के लोग दरभंगा से हवाई सफर करने लगेंगे. कहा कि 13 वर्ष पूर्व जिस तरह का बिहार मिला था, उसमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली की बदहाल स्थिति थी. इन सालों में हर तबके के लोगों का न्याय के साथ विकास किया गया. महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया. हम वोट की चिंता नहीं काम की चिंता करते हैं. हर वर्ग, हर क्षेत्र, हर तबके के लिए काम कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










