LS Polls : बिहार के समस्तीपुर में 26 को राहुल की चुनावी सभा, 11 को भभुआ व बक्सर में गरजेंगी मायावती

पटना : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी सभा 26 अप्रैल को समस्तीपुर में संभावित हैं. चौथे चरण में कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ. अशोक कुमार के चुनाव प्रचार को लेकर वह बिहार का दौरा करेंगे. राहुल गांधी की रैली व अपने प्रत्याशी को लेकर समस्तीपुर में जोर-शोर से तैयारी में जुट गयी है. वहीं, बहुजन समाजवादी […]
पटना : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी सभा 26 अप्रैल को समस्तीपुर में संभावित हैं. चौथे चरण में कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ. अशोक कुमार के चुनाव प्रचार को लेकर वह बिहार का दौरा करेंगे. राहुल गांधी की रैली व अपने प्रत्याशी को लेकर समस्तीपुर में जोर-शोर से तैयारी में जुट गयी है.
वहीं, बहुजन समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती भभुआ व बक्सर में चुनावी सभाएं करेंगी. बीएसपी के बिहार प्रदेश प्रभारी लालजी मेधंकर ने कहा कि बिहार में बीएसपी 20 सीटों पर उम्मीदवारों को टिकट दिया है. बक्सर व भभुआ क्षेत्र में पार्टी की अच्छी पकड़ है. कार्यकर्ताओं ने भी दोनों लोकसभा सीटों पर जीत के लिये काफी मेहनत किया है. ऐसे में मायावती का कार्यक्रम होना वहां के लिये अच्छा रहेगा. चुनावी सभा के आयोजन के लिये प्रशासनिक स्वीकृति ले ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




