पटना में छह मई से मिलेगा मैट्रिक का मार्कशीट

Published at :21 Apr 2019 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
पटना में छह मई से मिलेगा मैट्रिक का मार्कशीट

सभी प्रमंडलों के लिए तिथि तय पटना : बिहार बोर्ड की मैट्रिक (वार्षिक माध्यमिक) परीक्षा 2019 का अंक पत्र, औपबंधिक प्रमाण पत्र एवं क्रॉस लिस्ट विद्यार्थियों को वितरित करने के लिए विद्यालयों को दे दी गयी हैं. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि दरभंगा एवं पटना प्रमंडल के जिलों में […]

विज्ञापन
सभी प्रमंडलों के लिए तिथि तय
पटना : बिहार बोर्ड की मैट्रिक (वार्षिक माध्यमिक) परीक्षा 2019 का अंक पत्र, औपबंधिक प्रमाण पत्र एवं क्रॉस लिस्ट विद्यार्थियों को वितरित करने के लिए विद्यालयों को दे दी गयी हैं. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि दरभंगा एवं पटना प्रमंडल के जिलों में यह सामग्री पांच मई तक उपलब्ध करा दी जायेगी. इनका वितरण 6 मई से किया जायेगा.
इसी तरह पूर्णिया, मुंगेर एवं भागलपुर प्रमंडल के जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में यह सामग्री 29 अप्रैल से बांटी जायेगी. कोशी एवं तिरहुत प्रमंडल में 2 मई, मगध एवं सारण प्रमंडलों के जिलों में 8 मई से यह दस्तावेज विद्यार्थियों को उपलब्ध कराये जायेंगे.
मार्कशीटों का दुनिया में कहीं भी किया जा सकता है सत्यापन : उपलब्ध कराये जाने वाले वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2019 के विद्यार्थियों के मार्कशीट में विभिन्न प्रकार के खास सिक्योरिटी फीचर्स मसलन क्यूआर आदि डाले गये हैं, जिससे विद्यार्थियों के मार्कशीट का वेरिफिकेशन दुनिया के किसी भी कोने से किया जा
सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन