शनिवार मौसम का सबसे गर्म दिन, 40 डिग्री पहुंचा तापमान, अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं

Published at :14 Apr 2019 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
शनिवार मौसम का सबसे गर्म दिन, 40 डिग्री पहुंचा तापमान, अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं

पटना : शनिवार की सुबह से आसपास साफ और चिलचिलाती धूप निकली. इसके साथ ही राजधानी में सुबह से शाम तक पछुआ हवा भी चल रही थी. इससे राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस मौसम में सबसे अधिक तापमान व गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें […]

विज्ञापन
पटना : शनिवार की सुबह से आसपास साफ और चिलचिलाती धूप निकली. इसके साथ ही राजधानी में सुबह से शाम तक पछुआ हवा भी चल रही थी. इससे राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस मौसम में सबसे अधिक तापमान व गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया.
मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अगले 40 घंटे तक शहरवासियों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. वहीं, अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की ही संभावना है. शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है.
वहीं, न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है. इससे लोगों को दिन-रात अधिक गर्मी महसूस हुई. इसके साथ ही गया का अधिकतम तापमान 41.1 डि.से, भागलपुर का अधिकतम तापमान 37.6 डि.से और पूर्णिया का अधिकतम तापमान 34.6 डि.से रिकॉर्ड किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर आनंद शंकर ने बताया कि 16 अप्रैल को मौसम में बदलाव आयेगा और सूबे के तीन-चार जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.
पिछले एक सप्ताह का तापमान
अधिकतम न्यूनतम
11 अप्रैल 36.0° 22.8°
10 अप्रैल 34.0° 21.0°
09 अप्रैल 32.4° 20.4°
08 अप्रैल 35.0° 21.8°
07 अप्रैल 32.6° 19.4°
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन