मेरे साथ है पटना साहिब की जनता : शत्रुघ्न सिन्हा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार पटना पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा ने सदाकत आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पटना साहिब की जनता मेरे साथ थी और मेरे साथ है. हम अपनी सीट से पिछली बार से भी अधिक वोट से जीत हासिल करेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मेरे घर जैसा […]
विज्ञापन
पटना : कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार पटना पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा ने सदाकत आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पटना साहिब की जनता मेरे साथ थी और मेरे साथ है.
हम अपनी सीट से पिछली बार से भी अधिक वोट से जीत हासिल करेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मेरे घर जैसा ही है. इस कारण मैं यहां आने के बाद खुद को स्वतंत्र महसूस कर रहा हूं. हम हमेशा से यह कहते आये हैं कि सिचुवेशन जो भी लोकेशन वहीं रहेगा.
इस कारण कांग्रेस के साथ मिलकर वापस अपनी जनता के पास आया हूं. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डा मदन मोहन झा, विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष समीर कुमार सिंह और राजेश कुमार सिन्हा, लालू बाबू लाल समेत दर्जनों नेता मौजूद थे. इसके पहले पटना हवाई अड्डे पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.
तेजस्वी से मिले बिहारी बाबू : पटना पहुंचने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्व्ी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की.
उन्होंने कहा कि मेरी उम्मीदवारी पर लालू प्रसाद की अनुमति और सहमति है. रविशंकर प्रसाद मेरे फ्रेंड है और फाइट भी फ्रेंडली ही होगी. साथ ही यह भी कहा कि मेरे लिए स्टार प्रचारक मेरी जनता ही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










