मनेर : कौन हैं भाई वीरेंद्र, मैं उन्हें नहीं जनता: तेज प्रताप

मनेर : लालू-राबड़ी मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को पाटलिपुत्र लोकसभा से राजद प्रत्याशी अपनी बड़ी बहन मीसा भारती के लिए मनेर प्रखंड के दियारा में प्रचार अभियान चलाया. इस दौरान तेज प्रताप यादव ने दियारा के हल्दीछपरा, हाथी टोला, हुलासी टोला, रामपुर, चौरासी और सुअरमरवा गांव का […]
मनेर : लालू-राबड़ी मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को पाटलिपुत्र लोकसभा से राजद प्रत्याशी अपनी बड़ी बहन मीसा भारती के लिए मनेर प्रखंड के दियारा में प्रचार अभियान चलाया. इस दौरान तेज प्रताप यादव ने दियारा के हल्दीछपरा, हाथी टोला, हुलासी टोला, रामपुर, चौरासी और सुअरमरवा गांव का दौरा करते हुए बहन मीसा की चुनाव में सफलता की कामना करते हुए हल्दीछपरा गांव के मीरचैया बाबा व सुअरमरवा के गगन बाबा की धूईं पर पूजा की.
इस दौरान छितनावा में पैक्स अध्यक्ष हिमांशु यादव ने उनका स्वागत किया. काफिले में दर्जनों गाड़ी व सैकड़ों लोग शामिल रहे. मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान स्थानीय विधायक की अनुपस्थिति के सवाल पर कहा कि कौन हैं भाई वीरेंद्र मैं नहीं जानता. मौके पर राजद जिलाध्यक्ष देवमुनि सिंह यादव, प्रदेश महासचिव सह पूर्व पार्षद अशोक गोप, रामप्रसाद राय, पूर्व मुखिया हिमांशु कुमार, चंद्र भूषण कुमार, देव पूजन कुमार सहित सैकड़ों लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










