पटना :एनडीए चट्टान की तरह एकजुट : रामविलास पासवान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Apr 2019 5:54 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने एनडीए को चट्टान की तरह मजबूत और महागठबंधन को बिखरा हुआ बताया है. साथ ही कांग्रेस पर सहयोगी दलों के साथ विश्वासघात करने का भी आरोप लगाया है. पासवान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए पूरे देश में चट्टान की तरह एकजुट है. […]
विज्ञापन
पटना : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने एनडीए को चट्टान की तरह मजबूत और महागठबंधन को बिखरा हुआ बताया है. साथ ही कांग्रेस पर सहयोगी दलों के साथ विश्वासघात करने का भी आरोप लगाया है. पासवान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए पूरे देश में चट्टान की तरह एकजुट है. वहीं महागठबंधन हर प्रदेश में बिखरा हुआ है.
वहीं, पासवान ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस की तरफ से बार-बार ये दावा किया जाता है कि कांग्रेस गठबंधन बनाने में और अपने सहयोगियों को साथ लेकर चलने में माहिर है और भाजपा का रुख सहयोगियों के प्रति नकारात्मक होता है. अब यह साबित हो चुका है कि भाजपा अपने सहयोगियों को जितना महत्व और इज्जत देती है, वह कांग्रेस सपने में भी नहीं सोच सकती है. कांग्रेस हमेशा अपने सहयोगियों के साथ विश्वासघात करती आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










