पटना : जुलूस में दस से अधिक नहीं होगा वाहनों का काफिला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता को लेकर बैठक पटना : आदर्श आचार संहिता को लेकर प्रतिदिन नियमों को स्पष्ट किया जा रहा है. डीएम कुमार रवि ने मंगलवार को लोकसेभा आम निर्वाचन को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं सहभागितापूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए समीक्षा बैठक की. डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को […]
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता को लेकर बैठक
पटना : आदर्श आचार संहिता को लेकर प्रतिदिन नियमों को स्पष्ट किया जा रहा है. डीएम कुमार रवि ने मंगलवार को लोकसेभा आम निर्वाचन को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं सहभागितापूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए समीक्षा बैठक की.
डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन के दौरान कोई भी व्यक्ति अनुज्ञप्ति प्राप्त शस्त्र लेकर नहीं निकल सकता है. नये शस्त्र की अनुज्ञप्ति नहीं दी जा सकती है. डीएम ने बताया कि 10 वाहनों से अधिक का परिचालन जुलूस में नहीं किया जायेगा. व्यावसायिक वाहन की अनुमति के बाद ही उस पर बैनर पोस्टर लगाया जा सकेगा.
वहीं, चेक प्वाइंट, नाका पर एसएसटी एवं फ्लाइंग स्क्वायड प्रचार सामग्री, अवैध शस्त्र, शराब एवं पचास हजार रुपये से अधिक की राशि जब्त करें. कोई भी राजनीतिक दल या अभ्यर्थी पचास हजार से अधिक की राशि का नकद भुगतान नहीं कर सकता है. एसडीओ व एसडीपीओ ग्रामीण क्षेत्रों में कमेटी बनाकर यह सुनिश्चित हो जाये कि अनुज्ञप्ति प्राप्त शस्त्र जमा हो गया है.
200 मीटर के दायरे में कोई गतिविधि नहीं : डीएम ने सभी सहायक निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि फ्लाइंग स्क्वायड व जांच टीम को गाड़ी उपलब्ध करा दिये जाएं. पांच सेक्टर पर सेक्टर पदाधिकारियों के लिए एक गाड़ी उपलब्ध करा दिया जाये. टीम के साथ पूरे समय के लिए वीडियोग्राफर प्रतिनियुक्त किया जाये. मतदान के 48 घंटा पहले कोई भी अभ्यर्थी प्रचार प्रसार नहीं करेंगे. चुनाव के दिन अभ्यर्थियों को अलग से वाहन की अनुमति लेनी होगी.मतदान के दिन 200 मीटर के दायरे में कोई भी राजनीतिक दल राजनीतिक गतिविधियां नहीं कर सकते हैं.
15 हजार लोगों पर 107 की कार्रवाई :
डीएम ने मुंगेर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के मोकामा, बाढ़ विधान सभा क्षेत्र की अधिसूचना जारी होने पर सीसीए के 450 प्रस्ताव पारित किये गये हैं. 15000 लोगों पर 107 की कार्रवाई हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










