पटना : जून से पटना में लगेगा स्मार्ट मीटर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : एक अप्रैल से पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगने की शुरुआत होने वाली थी. लेकिन साफ्टवेयर नहीं बन पाने से इंस्टॉलेशन नहीं शुरू हो सका. अब मई के अंत तक साफ्टवेयर को डेवलप करने का लक्ष्य रखा गया है. यदि यह पूरा हो गया तो जून से पटना से स्मार्ट मीटर लगाने की […]
विज्ञापन
पटना : एक अप्रैल से पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगने की शुरुआत होने वाली थी. लेकिन साफ्टवेयर नहीं बन पाने से इंस्टॉलेशन नहीं शुरू हो सका. अब मई के अंत तक साफ्टवेयर को डेवलप करने का लक्ष्य रखा गया है.
यदि यह पूरा हो गया तो जून से पटना से स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत होगी अन्यथा एक-दो महीने की और देरी होगी. पहले चरण में पूरे प्रदेश में 18 लाख स्मार्ट मीटर लगेंगे. इनमें साउथ बिहार पावर ड्रिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा 11 लाख और नार्थ बिहार पावर ड्रिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा 7 लाख स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे. इनमें से पटना में 5.5 लाख स्मार्ट मीटर पेसु प्रक्षेत्र में लगाये जायेंगे. मीटर के क्रय का टेंडर हो चुका है और संवेदक एजेंसी ने आपूर्ति भी शुरू कर दी है. स्मार्ट मीटर में एक विशेष चिप लगा है जिससे मालूम होगा कि उपभोक्ता का दैनिक बिजली खपत कितना है और उसके प्रीपेड अकाउंट में शेष राशि कितनी है.
साॅफ्टवेयर अब तक पूरा नहीं बन पाया है, जिसके कारण एक अप्रैल से स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत नहीं हो सकी है. जून में इसका इंस्टॉलेशन शुरू किया जायेगा.
अरविंद कुमार, जीएम रेवेन्यू, एसबीडीसीएल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










