ePaper

तेजस्वी का ट्वीट, बिहार में पीएम मोदी के चुनावी सभा को लेकर एनडीए पर निशाना

Updated at : 01 Apr 2019 3:09 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी का ट्वीट, बिहार में पीएम मोदी के चुनावी सभा को लेकर एनडीए पर निशाना

पटना : लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत के लिए चुनाव प्रचार में जुटे बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटेतेजस्वी यादव सोशल मीडिया के माध्यम से भी एनडीए सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते है. राजद के युवा नेता तेजस्वी यादव ने अपने […]

विज्ञापन

पटना : लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत के लिए चुनाव प्रचार में जुटे बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटेतेजस्वी यादव सोशल मीडिया के माध्यम से भी एनडीए सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते है. राजद के युवा नेता तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी के देश की जनता से किये गये उनके वादों पर कटाक्ष करते हुए बड़ा हमला बोला है.

राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट मेंमोदी सरकार से सवाल करते हुए लिखा है, पांच साल में पांच दिन के लिए भी देश में अच्छे दिन नहीं आये. बाकी मोदी जी का नकली प्रचार-प्रसार, स्टंटबाजी-गप्पेबाजी और पब्लिसिटी तो 365 दिनों नॉनस्टॉप चल रही थी. तो भक्तों बिना गाली, ठोको ताली. मोदी नहीं मुद्दे पे आइये.

पीएम मोदीकेमंगलवार को बिहारमें जमुई और गया में चुनावी सभा को संबोधित करने को लेकर तेजस्वी ने एक और ट्वीट किया है और कहा, बिहार आने से पहले पुराना भाषणयूट्यूब पर देख लीजियेगा.

ये भी पढ़ें… राहुलगांधी के अमेठी के अलावे वायनाड से भी चुनाव लड़ने पर गिरिराज बोले, स्मृति से डर गये रानी के पुत्र

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन