बिहटा में दो बिल्लियों ने ले ली मासूम की जान

Updated:
विज्ञापन

बिहटा : थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव में मंगलवार को बिल्लियों ने एक घर का चिराग बुझा दिया. दो बिल्लियों ने कमरे में सोये डेढ़ वर्षीय बच्चे को काट कर जख्मी कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृत बच्चे के पिता नंदन यादव ने बताया कि डेढ़ वर्षीय बेटा अमर कुमार घर की छत […]

विज्ञापन

बिहटा : थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव में मंगलवार को बिल्लियों ने एक घर का चिराग बुझा दिया. दो बिल्लियों ने कमरे में सोये डेढ़ वर्षीय बच्चे को काट कर जख्मी कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृत बच्चे के पिता नंदन यादव ने बताया कि डेढ़ वर्षीय बेटा अमर कुमार घर की छत पर बने एक कमरे में सो रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

उसकी मां पुष्पा देवी छत पर सूखने के लिए डाला गया गेहूं इकट्ठा कर रही थी. जब वह कमरे में पहुंची तो देखा कि बच्चे की दोनों ओर दो बिल्लियां बैठी हैं. उनको देखते ही बिल्लियां भाग निकलीं. जब उन्होंने बेटे को देखा तो वह कुछ हलचल नहीं कर रहा था. अमर के गले और चेहरे पर जख्म के निशान थे. पिता नंदन यादव उसे तत्काल बिहटा के एक निजी नर्सिंग होम में ले गये, जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन