बाढ़ : जेल में छापा, कई सामान बरामद
Updated at : 06 Mar 2019 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

बाढ़ : जेल में अनुमंडल प्रशासन की टीम ने आठ बंदी वार्डों में सुबह पांच बजे छापेमारी की. इस दौरान कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है. मंगलवार की सुबह एसडीएम और एएसपी की टीम ने कई थानाध्यक्षों के साथ बाढ़ जेल में पहुंचकर आठ वार्डों को एक एक कर खंगाला. इस दौरान टीम को […]
विज्ञापन
बाढ़ : जेल में अनुमंडल प्रशासन की टीम ने आठ बंदी वार्डों में सुबह पांच बजे छापेमारी की. इस दौरान कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है.
मंगलवार की सुबह एसडीएम और एएसपी की टीम ने कई थानाध्यक्षों के साथ बाढ़ जेल में पहुंचकर आठ वार्डों को एक एक कर खंगाला. इस दौरान टीम को बंदी वार्ड 5 के पास तीन मोबाइल, चिलम, खैनी, 15 चुनौटी, सिगरेट, माचिस लोहे का रॉड तथा लूडो खेलने का सामान बरामद किया गया है. छापेमारी के दौरान बंदियों को इसकी भनक मिल गयी. इसके कारण कई सामान गायब कर दिये गये. बंदियों ने मोबाइल का सिम निकाल कर छुपा लिया और मोबाइल को पॉलीथिन में बांधकर कूड़े के ढेर में फेंक दिया, जिसे टीम ने बरामद किया है.
छापेमारी के दौरान मिले आपत्तिजनक सामान को लेकर प्रभारी जेल अधीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने अज्ञात बंदी के खिलाफ बाढ़ थाने में केस दर्ज किया है. जेल में व्याप्त कुव्यवस्था को लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक ने जेल प्रशासन के कर्मियों के विरुद्ध पदाधिकारियों के पास प्रतिवेदन भेजने की बात कही है. वहीं दूसरी तरफ कई बड़े अपराधियों को दूसरे जेलों में स्थानांतरित करने को लेकर कार्रवाई तेज करने का भी निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




