ePaper

पटना : जमीन विवाद में हत्या के मामले में मां-बेटे को आजीवन कारावास

Updated at : 01 Mar 2019 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : जमीन विवाद में हत्या के मामले में मां-बेटे को आजीवन कारावास

पटना : पटना एडीजे 11 अवधेश कुमार की अदालत ने मसौढ़ी के धनरुआ अंतर्गत बांसबिगहा मठिया निवासी संतोष यादव उर्फ रीठा यादव को गोली मार कर हत्या करने के मामले में उसी गांव के अभियुक्त पिंकू यादव उर्फ बुटाई यादव और उसकी मां बुधिया देवी को आजीवन कारावास व जुर्माना की सजा दी है. उक्त […]

विज्ञापन
पटना : पटना एडीजे 11 अवधेश कुमार की अदालत ने मसौढ़ी के धनरुआ अंतर्गत बांसबिगहा मठिया निवासी संतोष यादव उर्फ रीठा यादव को गोली मार कर हत्या करने के मामले में उसी गांव के अभियुक्त पिंकू यादव उर्फ बुटाई यादव और उसकी मां बुधिया देवी को आजीवन कारावास व जुर्माना की सजा दी है. उक्त मामला धनरुआ थाना के कांड संख्या 14/16 से संबंधित है, जिसमें मामले की सूचक व मृतक की पत्नी बबीता देवी ने अपने फर्द बयान में बताया कि मृतक उसके पति नेवारी खरीद-बिक्री का काम करते थे.
आठ जनवरी 2016 को बीसोपाड़ी खंदा में नेवारी पिक अप वैन पर लदवा रहे थे. शाम को जब स्कूटर से घर वापस आ रहे थे तो अभियुक्तगण पहले से घात लगाये गांव के पुल के पहले इनको घेर लिया. अरविंद यादव और पिंकू यादव ने अपने पिस्टल से मृतक के सीने में गोली मार दी, जिसके कारण वे वहीं गिर गये. बुधिया देवी जो दूर से घटना को देख रही थी, ने फोन पर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी.
हत्या का कारण सूचक को कोई संतान नहीं थी. अभियुक्तगण उसकी जमीन पर दरवाजा खोल कर कब्जा करना चाहते थे. इसके कारण उनके बीच आपस में लड़ाई झगड़ा होते रहता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन