दानापुर कैंट एरिया में हाइ अलर्ट, छुट्टियां रद्द
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Mar 2019 6:41 AM (IST)
विज्ञापन

दानापुर\पटना. : पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना के एयर स्ट्राइक के बाद दानापुर कैंट एरिया में हाइ अलर्ट घोषित कर दिया गया है. सैन्य अधिकारियों को खास चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है. इलाके में आने-जाने वालों की सघन तलाशी ली जा रही है. वहीं, जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं और उन्हें […]
विज्ञापन
दानापुर\पटना. : पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना के एयर स्ट्राइक के बाद दानापुर कैंट एरिया में हाइ अलर्ट घोषित कर दिया गया है. सैन्य अधिकारियों को खास चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है.
इलाके में आने-जाने वालों की सघन तलाशी ली जा रही है. वहीं, जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं और उन्हें ड्यूटी पर लौटने को कहा गया है. इधर एसएसबी ने भी नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गयी है. बल के जवानों को सोशल मीडिया से दूर करने की सलाह दी गयी है. सब एरिया मुख्यालय, बिहार रेजिमेंट सेंटर, सप्लाइ डिपो, आर्मी अस्पताल, सिंगलन कोर व सेना भर्ती कार्यालय के मुख्य द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




