पटना : शौक-मौज पूरा करने के लिए करते थे लूटपाट, दो किशोरों सहित चार धराये

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आधा दर्जन से अधिक मोबाइल व घड़ियां बरामद पटना सिटी : बहादुरपुर थाना पुलिस ने रात के सन्नाटे में लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन बदमाशों के पास से लूटे गये आधा दर्जन से अधिक मोबाइल फोन व घड़ी बरामद किये. एएसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया […]

विज्ञापन
आधा दर्जन से अधिक मोबाइल व घड़ियां बरामद
पटना सिटी : बहादुरपुर थाना पुलिस ने रात के सन्नाटे में लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन बदमाशों के पास से लूटे गये आधा दर्जन से अधिक मोबाइल फोन व घड़ी बरामद किये. एएसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि नालंदा जिला के एकंगरसराय स्थित उदयपुर गांव निवासी बिटू कुमार ने शिकायत दर्ज करायी कि पंचवटी नगर के पास अपने दोस्त अमित कुमार के साथ आ रहा था.
इसी दरम्यान पांच की संख्या में रहे बदमाशों ने रास्ता रोक कर घड़ी, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिये. इसके बाद थानाध्यक्ष रंजीत शर्मा ने पीड़ित द्वारा बताये गये हुलिया के आधार पर छापेमारी की.छापेमारी में एक नाबालिग पकड़ा गया. इसकी पीड़ित से पहचान करायी गयी.
इसके बाद नाबालिग की निशानदेही पर पुलिस टीम ने इस मामले में रामकृष्ण कॉलोनी निवासी नंदु प्रसाद केसरी के पुत्र चंदन कुमार उर्फ छोटू व पल्लवी नगर के परमांदन प्रसाद के पुत्र राहुल कुमार के साथ रामकृष्ण कालोनी में रहने वाले एक अन्य नाबालिग को गिरफ्तार किया गया. इन लोगों के पास लूटे गये सात मोबाइल फोन व घड़ी समेत अन्य सामान बरामद किये. थानाध्यक्ष रंजीत शर्मा ने बताया कि बीते 25 फरवरी की रात को लूटपाट की घटना को अंजाम बदमाशों द्वारा दिया गया था.
एएसपी की मानें तो इनमें अधिकतर पढ़ाई करने वाले हैं, जो शौक-मौज पूरा करने के लिए लूटपाट करते थे. पहले पकड़ा गया नाबालिग डेरा लेकर यहां पढ़ाई करने के लिए रहता था. वह मूल रूप से सारण जिला के मशरक थाना के कर्ण कुदरिया गांव का रहने वाला है. पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन