पटना : लिंग जांच करा गर्भपात के लिए पीटा
Updated at : 26 Feb 2019 8:26 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता खुशबू ने महिला थाने में पति, सास व ससुर पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है. उसने अपने इंजीनियर पति सौरभ कुमार पर आरोप लगाया है कि वह गर्भपात के लिए दबाव बनाता है. लिंग जांच कराकर बेटी होने की जानकारी मिलने गर्भपात कराना […]
विज्ञापन
पटना : ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता खुशबू ने महिला थाने में पति, सास व ससुर पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है.
उसने अपने इंजीनियर पति सौरभ कुमार पर आरोप लगाया है कि वह गर्भपात के लिए दबाव बनाता है. लिंग जांच कराकर बेटी होने की जानकारी मिलने गर्भपात कराना चाहता है. बात नहीं मानने पर पिटायी करता है. घरवाले दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते हैं. विवाहिता का कहना है कि सौरभ ने झूठ बोलकर शादी की थी. उसने बताया कि वह सरकारी इंजीनियर है. लेकिन यह झूठ था. वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई जरूर किया है लेकिन सरकारी नौकरी नहीं है.
दरअसल यह मामला मसौढ़ी का है, जो अब पटना के महिला थाना पहुंच गया है. बात पिछले साल के नवंबर महीने में बेटी के जन्म के बाद भी सौरव अपनी पत्नी को पीटता रहा. 19 फरवरी को भी उसने खुशबू की बुरी तरह से पिटाई की थी. यहा बता दें कि केदार शर्मा बीएसएफ में एएसआई हैं और जहानाबाद के पाठक टोली इलाके के रहने वाले हैं.
इन्होंने अपनी बेटी खुशबू की शादी 2016 में मसौढ़ी के नॉर्थ लक्खीबाग के रहने वाले रवद्रिं सिंह के बेटे सौरव कुमार सिंह से की थी. शादी में 12 लाख रुपये कैश, 5 लाख रुपये की एक कार और ज्वलेरी से लेकर दहेज के रूप कई सामान दिये थे. आरोप है कि सौरव और उसके परिवार ने शादी से पहले झूठ बोला था. सौरव ने खुद को सरकारी इंजीनियर बताया था. 50 हजार रुपए प्रति महीने की अपनी आमदनी बताई थी. लेकिन सब झूठ निकला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




