ePaper

#PulwamaAttack : विशेष विमान से शनिवार को बिहार आयेगा शहीद जवानों का पार्थिव शरीर

Updated at : 15 Feb 2019 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
#PulwamaAttack : विशेष विमान से शनिवार को बिहार आयेगा शहीद जवानों का पार्थिव शरीर

पटना : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के शहीदों में बिहार के दो जवान शामिल हैं. दोनों जवानों का पार्थिव शरीर शनिवार को विशेष विमान से पटना लाया जायेगा. सीआरपीएफ के सूत्रों के अनुसार, भागलपुर के कहलगांव निवासी रतन कुमार ठाकुर का पार्थिव शरीर सुबह करीब आठ बजे और पटना के तारेगना […]

विज्ञापन

पटना : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के शहीदों में बिहार के दो जवान शामिल हैं. दोनों जवानों का पार्थिव शरीर शनिवार को विशेष विमान से पटना लाया जायेगा.

सीआरपीएफ के सूत्रों के अनुसार, भागलपुर के कहलगांव निवासी रतन कुमार ठाकुर का पार्थिव शरीर सुबह करीब आठ बजे और पटना के तारेगना निवासी हेड कांस्टेबल संजय कुमार सिन्हा का पार्थिव शरीर दोपहर 12 बजे तक पहुंचने की उम्मीद है. पटना एयरपोर्ट पर बिहार के दोनों शहीद बेटों को सलामी देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को पैतृक निवास ले जाया जायेगा. पैतृक गांव में ही सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन