पटना-इंदौर एक्सप्रेस को दिखायी हरी झंडी
Updated at : 07 Feb 2019 3:43 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजेंद्र नगर-इंदौर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 19314/19313 पटना-इंदौर एक्सप्रेस का फेरा बढ़ाया गया है. बुधवार को राजेंद्र नगर टर्मिनल पर समारोह का आयोजन किया गया. समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. ट्रेन संख्या 19314 प्रत्येक शुक्रवार की […]
विज्ञापन
पटना : राजेंद्र नगर-इंदौर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 19314/19313 पटना-इंदौर एक्सप्रेस का फेरा बढ़ाया गया है. बुधवार को राजेंद्र नगर टर्मिनल पर समारोह का आयोजन किया गया. समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.
ट्रेन संख्या 19314 प्रत्येक शुक्रवार की सुबह 10:45 बजे राजेंद्र नगर से खुल रही थी, जो अब प्रत्येक शुक्रवार और बुधवार को को भी 10:45 बजे खुलेगी और शनिवार व गुरुवार को 3:05 बजे इंदौर पहुंचेगी. गौरतलब है कि पटना-इंदौर के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को राजेंद्र नगर से सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को ट्रेन उपलब्ध होंगी. इसमें ट्रेन संख्या 19314/19313 सुल्तानपुर और ट्रेन संख्या 19322/19321 फैजाबाद होकर चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




