पटना : आइटीआइ परीक्षा खत्म, जांच के बाद भी परीक्षा रद्द करने की नहीं हुई अनुशंसा

Published at :07 Feb 2019 3:17 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : आइटीआइ परीक्षा खत्म, जांच के बाद भी परीक्षा रद्द करने की नहीं हुई अनुशंसा

पटना : राज्य के साढ़े तीन सौ सेंटरों पर आइटीआइ की परीक्षा खत्म हो गयी. 30 व 31 जनवरी को परीक्षा के दौरान सबसे अधिक गड़बड़ी व पेपर लीक होने का मामला सामने आया. जिसके बाद से पूरे परीक्षा में एक हजार से अधिक परीक्षार्थियों को निष्कासित भी किया गया और विभागीय स्तर पर यह […]

विज्ञापन
पटना : राज्य के साढ़े तीन सौ सेंटरों पर आइटीआइ की परीक्षा खत्म हो गयी. 30 व 31 जनवरी को परीक्षा के दौरान सबसे अधिक गड़बड़ी व पेपर लीक होने का मामला सामने आया. जिसके बाद से पूरे परीक्षा में एक हजार से अधिक परीक्षार्थियों को निष्कासित भी किया गया और विभागीय स्तर पर यह बात भी सामने आयी कि 30 जनवरी की परीक्षा को राज्य भर में रद्द किया जायेगा. इसको लेकर परीक्षा केंद्रों की जांच भी की गयी.
लेकिन, सप्ताह बाद भी केंद्र सरकार को परीक्षा या सेंटर रद्द करने की कोई अनुशंसा नहीं भेजी गयी है. सूत्रों की मानें, तो आइटीआइ की पूर्व के वर्षों में हुई परीक्षा के दौरान भी यही हालात रहे हैं. एक-दो परीक्षा केंद्रों को जांच के बाद रद्द कर दिया जाता है और मामला शांत होने पर फिर से अगले साल ऐसे ही परीक्षा होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन