ePaper

तेजस्वी यादव के आग्रह पर ट्विटर हैंडल पर सक्रिय हुईं सुश्री मायावती, ट्वीट कर दी बधाई, कहा...

Updated at : 06 Feb 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी यादव के आग्रह पर ट्विटर हैंडल पर सक्रिय हुईं सुश्री मायावती,  ट्वीट कर दी बधाई, कहा...

पटना : राजद नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सलाह पर बसपा प्रमुख मायावती सोशल मीडिया ट्विटर से जुड़ गयी हैं. मायावती ने ट्विटर पर आने की सूचना भी दी है. उनके ट्विटर हैंडल पर तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बधाई भी दी है. साथ ही उन्होंने ट्विटर से जुड़ने के […]

विज्ञापन

पटना : राजद नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सलाह पर बसपा प्रमुख मायावती सोशल मीडिया ट्विटर से जुड़ गयी हैं. मायावती ने ट्विटर पर आने की सूचना भी दी है. उनके ट्विटर हैंडल पर तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बधाई भी दी है. साथ ही उन्होंने ट्विटर से जुड़ने के अनुरोध को स्वीकार करने को लेकर खुशी भी जतायी है.

जानकारी के मुताबिक, बहुजन समाज पार्टी की मुखिया सुश्री मायावती ने सोशल मीडिया ट्विटर पर सक्रिय हो गयी हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ‘नमस्कार भाइयों और बहनों. आदर के साथ मैं ट्विटर परिवार में अपना परिचय दे रही हूं. इसकी शुरुआत करते हुए उद्घाटन कर रही हूं. मेरे आधिकारिक ट्विटर हैंडल @sushrimayawati पर मेरे सभी भावी विचार-विमर्श, टिप्पणियों और अपडेट होंगे. हार्दिक शुभकामनाओं सहित. धन्यवाद.’


https://twitter.com/SushriMayawati/status/1093013160821313536?ref_src=twsrc%5Etfw

सुश्री मायावती के ट्वीट करने के बाद तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि ‘अंतत: आपको यहां देख कर खुशी हुई.’ साथ ही उन्होंने कहा है कि ’13 जनवरी को लखनऊ में हुई हमारी बैठक के दौरान ट्विटर से जुड़ने के मेरे अनुरोध को आपने स्वीकार किया. नमस्कार.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन