पहले यौनशोषण किया, फिर बनायी अश्लील फिल्म

पटना: अनिसाबाद की एक युवती को सुल्तानगंज, महेंद्रू निवासी समीउल्लाह ने पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का प्रलोभन देकर दो साल तक यौनशोषण किया. इस दौरान समीउल्लाह ने ईल फिल्म भी बना ली, लेकिन जब शादी करने की बात पर युवती अड़ी, तो उसने उस फिल्म की सीडी बना कर सार्वजनिक करने की […]
पटना: अनिसाबाद की एक युवती को सुल्तानगंज, महेंद्रू निवासी समीउल्लाह ने पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का प्रलोभन देकर दो साल तक यौनशोषण किया. इस दौरान समीउल्लाह ने ईल फिल्म भी बना ली, लेकिन जब शादी करने की बात पर युवती अड़ी, तो उसने उस फिल्म की सीडी बना कर सार्वजनिक करने की धमकी दे डाली. साथ ही पुलिस से शिकायत न करने की भी चेतावनी दी.
लेकिन युवती बुधवार को एसएसपी मनु महाराज के कार्यालय में पहुंची और अपनी लिखित शिकायत दी. एसएसपी की अनुपस्थिति में पीड़ितों की शिकायत सुन रहे डीएसपी मुख्यालय बीके दास ने युवती की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
समीउल्लाह मूल रूप से दरभंगा के धनश्यामपुर का रहने वाला है, लेकिन अपने परिवार के साथ महेंद्रू में रह रहा है. शिकायत में युवती ने पुलिस को बताया है कि अब वह शादी से इनकार कर रहा है और विदेश भागने की फिराक में है. उससे 2012 में जान-पहचान हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




