ePaper

नीतीश सरकार का फैसला : बिहार में ईवीएम से कराया जायेगा पंचायत उपचुनाव

Updated at : 05 Feb 2019 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश सरकार का फैसला : बिहार में ईवीएम से कराया जायेगा पंचायत उपचुनाव

पटना : बिहार में आगामी मार्च महीने में होने वाला पंचायत उपचुनाव ईवीएम से कराया जायेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इस बारे में बताया. उन्होंने कहा कि मंत्रिपरिषद ने पंचायत उपचुनाव ईवीएम से कराने का फैसला […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में आगामी मार्च महीने में होने वाला पंचायत उपचुनाव ईवीएम से कराया जायेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इस बारे में बताया. उन्होंने कहा कि मंत्रिपरिषद ने पंचायत उपचुनाव ईवीएम से कराने का फैसला किया है. बिहार में पहली बार पंचायत चुनाव ईवीएम के जरिए कराया जायेगा.

संजय कुमार ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने सड़क संपर्क योजना के तहत पांच जिले औरंगाबाद, गया, जमुई, बांका एवं मुजफ्फरपुर में 13 पथ के लिए करीब 410 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है. इसके साथ ही कुछ अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लियेगये हैं. उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में कम वर्षा के कारण पैदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए 24 जिलों के कुल 280 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है.

ये भी पढ़ें… बिहार कैबिनेट : सातवें वेतनमान के लिए विवि शिक्षक-कर्मियों को करना होगा और इंतजार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन