पटना : कृषि विभाग में 1197 स्वीकृत पदों में 978 खाली

पटना : कृषि िवभाग अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है. इस कारण योजनाओं की मॉनीटरिंग में परेशानी आ रही है. इसका असर कृषि कृषि रोडमैप सहित विभाग की अन्य योजनाओं के कार्यान्वयन पर पड़ रहा है. विभाग में अधिकारियों के 1197 पद स्वीकृत हैं. इसमें से 978 पद खाली हैं. सबसे अधिक बेसिक ग्रेड […]
पटना : कृषि िवभाग अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है. इस कारण योजनाओं की मॉनीटरिंग में परेशानी आ रही है. इसका असर कृषि कृषि रोडमैप सहित विभाग की अन्य योजनाओं के कार्यान्वयन पर पड़ रहा है. विभाग में अधिकारियों के 1197 पद स्वीकृत हैं. इसमें से 978 पद खाली हैं. सबसे अधिक बेसिक ग्रेड के पद खाली हैं.
विभाग में अपर निदेशक के सभी पद खाली हैं. कृषि विभाग में किसानों के लिए करीब तीन दर्जन योजनाएं चल रही हैं. इसके अलावा विभाग पर कृषि रोडमैप के क्रियान्वयन की भी जिम्मेदारी है. विभाग में कृषि सलाहकार और कृषि समन्वयक की कमी तो है ही. एक-एक अधिकारी के जिम्मे दो से तीन प्रभार हैं. कई जिलों में में जिला कृषि पदाधिकारी आत्मा के परियोजना निदेशक के प्रभार में हैं, तो किसी जिले में आत्मा के परियोजना निदेशक जिला कृषि पदाधिकारी के प्रभार में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










