गो एयर की चार जोड़ी फ्लाइटें आज से शुरू

Updated at : 01 Feb 2019 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
गो एयर की चार जोड़ी फ्लाइटें आज से शुरू

इनका परिचालन एक दिसंबर से धुंध को देखते हुए बंद किया गया था पटना : गो एयर की बंद पड़ी चार जोड़ी फ्लाइटों का परिचालन शुक्रवार से शुरू होगा. इनमें से दो फ्लाइटें दिल्ली आती और जाती हैं. एक फ्लाइट दिल्ली से आती और बेंगलुरु जाती है और एक फ्लाइट बेंगलुरु से आती और दिल्ली […]

विज्ञापन
इनका परिचालन एक दिसंबर से धुंध को देखते हुए बंद किया गया था
पटना : गो एयर की बंद पड़ी चार जोड़ी फ्लाइटों का परिचालन शुक्रवार से शुरू होगा. इनमें से दो फ्लाइटें दिल्ली आती और जाती हैं. एक फ्लाइट दिल्ली से आती और बेंगलुरु जाती है और एक फ्लाइट बेंगलुरु से आती और दिल्ली जाती है.
इनका परिचालन एक दिसंबर से दिसंबर-जनवरी में होने वाले घने धुंध की आशंका को देखते हुए बंद कर दिया गया था. अब मौसम बहुत हद तक ठीक हो गया है लिहाजा इनका परिचालन फिर से शुरू किया गया है. वहीं इंडिगो के बंद पड़े 9 जोड़ी फ्लाइटों का परिचालन एक की बजाय 16 फरवरी से होगा. इनमें 2 फ्लाइटें पटना से दिल्ली के लिए हैं, जबकि एक-एक फ्लाइट लखनऊ, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, बनारस और हैदराबाद के लिए है.
आनेवाली फ्लाइटों का समय
फ्लाइट संख्या आने का स्थान समय
G8143 दिल्ली सुबह 7.15
G8135 दिल्ली सुबह7.45
G8217 दिल्ली शाम 7.35
G8274 बेंगलुरु शाम 9.55
जानेवाली फ्लाइटों का समय
फ्लाइट संख्या आने का स्थान समय
G8273 बेंगलुरु सुबह 7.50
G8143 दिल्ली सुबह 8.15
G8218 दिल्ली शाम 8.05
G8144 दिल्ली शाम 10.25
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन