पटना : पत्नी का इलाज कराने हैदराबाद गये रिटायर अधिकारी के आवास में लाखों की चोरी

Updated at : 31 Jan 2019 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पत्नी का इलाज कराने हैदराबाद गये रिटायर अधिकारी के आवास में लाखों की चोरी

पटना : कदमकुआं थाने के सैदपुर रोड नंबर दो में चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाया और निजी कंपनी एचएमटी के रिटायर सीनियर अधिकारी दिलीप कुमार घोष के आवास से लाखों रुपये के गहने व कीमती सामान चुरा लिये. चोर उनके दो मंजिले मकान के चार कमरों के ताले के साथ ही […]

विज्ञापन
पटना : कदमकुआं थाने के सैदपुर रोड नंबर दो में चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाया और निजी कंपनी एचएमटी के रिटायर सीनियर अधिकारी दिलीप कुमार घोष के आवास से लाखों रुपये के गहने व कीमती सामान चुरा लिये. चोर उनके दो मंजिले मकान के चार कमरों के ताले के साथ ही मेन गेट का ताला तोड़ कर घर के अंदर प्रवेश कर गये और चार आलमीरा को तोड़ दिया. इसके बाद उसमें रखे सारे सामानों व गहनों को ले लिया और अाराम से निकल गये. खास बात यह है कि चोरों ने पुराने सामान को वहीं छोड़ दिया.
यह घटना मंगलवार की देर रात की है. बुधवार को सात बजे उनके पड़ोसी विजय कुमार जब अपने घर से बाहर निकले तो घर का मेन गेट से लेकर अंदर के कमरों का ताला टूटा हुआ देख कर पुलिस को जानकारी दे दी. पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की. चारों ने सारा ताला तोड़ कर ड्राइंग रूम में रख दिया था. इधर, उनके कुछ रिश्तेदार भी घटना की जानकारी मिलने पर पहुंच गये थे. दिलीप कुमार घोष के आने के बाद कितने की चोरी हुई है, इसकी जानकारी स्पष्ट हो सकती है.
25 जनवरी को हैदराबाद गये थे : दिलीप कुमार घोष अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए 25 जनवरी को हैदराबाद में रहने वाले अपने इंजीनियर बेटे देवराज घोष के पास गये थे. इस दौरान उन्होंने मेन गेट से लेकर तमाम कमरों में ताला बंद कर दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन