पटना : सात दिनों में भाजपा पहुंचेगी साठ लाख सदस्यों के घर
Updated at : 28 Jan 2019 7:17 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा अगले सात दिनों में साठ लाख सक्रिय सदस्यों तक पहुंचेगी. 20 जनवरी से तीन फरवरी तक पार्टी नेता नौ हजार 572 शक्ति केंद्रों पर पहुंच कर पार्टी की नीतियों और सरकार के कार्यों की चर्चा करेंगे. राज्य की सभी चालीस लोकसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी […]
विज्ञापन
पटना : लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा अगले सात दिनों में साठ लाख सक्रिय सदस्यों तक पहुंचेगी. 20 जनवरी से तीन फरवरी तक पार्टी नेता नौ हजार 572 शक्ति केंद्रों पर पहुंच कर पार्टी की नीतियों और सरकार के कार्यों की चर्चा करेंगे.
राज्य की सभी चालीस लोकसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी के लिए पांच से सात मतदान केंद्रों को जोड़कर एक शक्ति केंद्र बनाया गया है. पहले प्रखंड स्तर पर ये केंद्र हुआ करते थे. अब इसे पंचायत स्तर पर पहुंचा दिया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ सीधा संवाद हो सके. शक्ति केंद्रों पर आयोजित बैठकों में केंद्रीय मंत्रियों को पहुंचने को कहा गया है.
भाजपा ने प्रत्येक बूथ पर कम से कम एक सक्रिय कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है. संगठन को बूथ स्तर तक ले जाने के लिए डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, नंदकिशोर यादव समेत आरएसएस बैंक ग्राउंड से आये अन्य बड़े नेताओं के संगठनात्मक अनुभव का खासतौर से फायदा लिया जा रहा है.
पांच से सात बूथों को जोड़कर बनाया गया है एक शक्ति केंद्र
संघ की इकाई तैयार करने के ढर्रे पर ही इस बार बूथ और वोटर मैनेजमेंट किया जा रहा है. हर एक से बार-बार और निरंतर संपर्क साधने के लिए लगातार कई स्तर के जनसंपर्क कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं.
इसके साथ ही पार्टी में एक दूसरी टीम भी है, जो किये गये इन कार्यों की क्रॉस चेकिंग करके यह जांचेगी कि सही में मतदाताओं तक संपर्क साधा जा रहा है या नहीं. वोटरों से संपर्क करने, उन्हें समझाने और रिझाने में किसी तरह की कोर-कसर बाकी नहीं रहे, इसकी पूरी कसरत भाजपा ने शुरू कर दी है. इस बार पार्टी कार्यालयों के वार से निकलकर ज्यादा फोकस धरातल अभ्यास पर किया जा रहा है.
लोकसभा चुनाव की तैयारी वारफूट लेबल पर किया जा रहा है, जिसका सबसे सशक्त मॉडल यह शक्ति केंद्र है. इसके जरिये एक-एक वोटर और लाभार्थियों तक पहुंचा जा रहा है. सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के एक-एक लाभार्थी तक पहुंच कर उन्हें प्रेरित किया जा रहा है.
प्रत्येक शक्ति केंद्र में एक-एक बूथ के इंचार्ज को भी जोड़ा गया है. इसके माध्यम से सभी वोटरों तक पहुंचने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है. भाजपा सरकार में विकास की किरण जहां तक पहुंची है, वहां तक पहुंच बनायी जा रही है. लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने का यह सबसे सशक्त माध्यम है.
नित्यानंद राय, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




