पटना : अपने भवन में पढ़ाई करेंगे इंजीनियरिंग के विद्यार्थी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पूर्णिया, कटिहार व बांका में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र अपने नये भवन में नये सत्र की पढ़ाई कर सकेंगे. इसमें पूर्णिया इंजीनियरिंग कॉलेज को पूरी तरह से तैयार कर संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है. अब केवल उद्घाटन का इंतजार है. इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से तारीख का इंतजार हो रहा है. […]
विज्ञापन
पटना : पूर्णिया, कटिहार व बांका में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र अपने नये भवन में नये सत्र की पढ़ाई कर सकेंगे. इसमें पूर्णिया इंजीनियरिंग कॉलेज को पूरी तरह से तैयार कर संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है. अब केवल उद्घाटन का इंतजार है. इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से तारीख का इंतजार हो रहा है. कटिहार व बांका में अप्रैल तक भवन तैयार कर सौंपने की संभावना है. इससे 2019 सत्र से इंजीनियरिंग के छात्र नये कॉलेज भवन में अपनी पढ़ाई कर सकेंगे.
राज्य में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री के सात निश्चय में सभी जिलाें में एक-एक इंजीनियरिंग कॉलेज खुलना है. पूर्णिया में 12 एकड़ में बने पूर्णिया इंजीनियरिंग कॉलेज भवन निर्माण विभाग ने तैयार कर विज्ञान व प्रावैधिकी विभाग को सौंप दिया है. अब केवल उद्घाटन की औपचारिकता बाकी है. इसके बाद इंजीनियरिंग के छात्र नये भवन में पढ़ाई शुरू कर पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन