पटना : जीत के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा महागठबंधन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

महागठबंधन खरमास के बाद करेगा सीट शेयरिंग का एलान पटना : महागठबंधन में शामिल दलों के नेता पहली बार सोमवार को सीट शेयरिंग को लेकर औपचारिक तौर पर एक साथ मिले. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के सरकारी आवास पर महागठबंधन के नेता जुटे और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की. बैठक में सीट […]
विज्ञापन
महागठबंधन खरमास के बाद करेगा सीट शेयरिंग का एलान
पटना : महागठबंधन में शामिल दलों के नेता पहली बार सोमवार को सीट शेयरिंग को लेकर औपचारिक तौर पर एक साथ मिले. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के सरकारी आवास पर महागठबंधन के नेता जुटे और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की.
बैठक में सीट शेयरिंग के फाॅर्मूले पर चर्चा नेताओं के बीच हुई, लेकिन अभी कोई सहमति नहीं बन पायी. बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि खरमास के बाद सीटों की संख्या का एलान होगा. सीट शेयरिंग को लेकर कोई विवाद नहीं है. महागठबंधन राज्य की सभी 40 सीटों पर जीतेगी. बैठक में वाम दलों के नेता नहीं थे.
बताया जा रहा है कि बैठक मेें अभी सीट शेयरिंग के नंबर को लेकर कोई खास बात नहीं हुई. नेताओं का कहना था कि सीटों को लेकर कोई अनावस्यक बयानबाजी नहीं होनी चाहिए. लक्ष्य एनडीओ को हराना है और राज्य की सभी 40 सीटों परजीत हासिल करना है. पहली बार इस तरह महागठबंधन की पहली बैठक हुई है. मालूम हो कि महागठबंधन में खासकर राजद सीट शेयरिंग को लेकर प्रेशर था. आज की बैठक में इस प्रेशर को कम करने की कोशिश की गयी. उम्मीद थी की बैठक में समन्वय समिति को लेकर कोई औपचारिक घोषणा होगी, लेकिन इस तरह की कोई घोषणा नहीं की गयी.
बैठक में ये नेता हुए शामिल
महागठबंधन की बैठक में राजद से तेजस्वी प्रसाद यादव , अब्दुल बारी सिद्दीकी, शिवानंद तिवारी, जगदानंद सिंह, रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा , हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी, कांग्रेस से बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, विधानमंडल दल के नेता सदानंदन सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा और सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










