दिल्ली में सम्मानित होंगी पटना यूनिवर्सिटी की सिंडिकेट मेंबर डॉ सागरिका चौधरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना: पटना यूनिवर्सिटी की सिंडिकेट मेंबर, जदयू नेत्री और सोशल एक्टिविस्ट डॉ सागरिका चौधरी को वर्ष 2019 का प्रतिष्ठित लॉर्ड बेडेन पावेल नेशनल अवार्ड दिये जाने की घोषणा की गयी है. सागरिका चौधरी को यह पुरस्कार विश्व स्काउट्स दिवस के अवसर पर 22 फरवरी प्रदान किया जायेगा. अवार्ड की घोषणा के बाद डॉ सागरिका चौधरी […]
विज्ञापन
पटना: पटना यूनिवर्सिटी की सिंडिकेट मेंबर, जदयू नेत्री और सोशल एक्टिविस्ट डॉ सागरिका चौधरी को वर्ष 2019 का प्रतिष्ठित लॉर्ड बेडेन पावेल नेशनल अवार्ड दिये जाने की घोषणा की गयी है. सागरिका चौधरी को यह पुरस्कार विश्व स्काउट्स दिवस के अवसर पर 22 फरवरी प्रदान किया जायेगा. अवार्ड की घोषणा के बाद डॉ सागरिका चौधरी ने कहा मुझे बहुत खुशी हो रही है, ऐसे सम्मान से हौसलाअफजाई हो जाती है. मैं कोशिश करूंगी कि ऐसे कार्य करूं जिससे सोसाइटी को फायदा मिले.
आपके शहर में
विज्ञापन
सागरिका चौधरी को यह अवार्ड इंडियन ट्रेडिशन को आगे बढ़ाने के लिए दिया जा रहा है.लॉर्ड बेडेन पावेल नेशनल अवार्ड उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने समाज, युवा, मानवाधिकार, महिला सशक्तीकरण, खेल, साहित्य, सांस्कृतिक नेतृत्व, विश्व शांति, सामाजिक न्याय, विज्ञान सहित कई क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाई हो.
अभिनेता रविकिशन, कोरियोग्राफर सरोज खान, संगीत निर्देशक रवींद्र जैन जैसी बड़ी हस्तियों को भी यह पुरस्कार मिल चुका है. यह पुरस्कार लॉर्ड बेडेन पावेल की याद में वर्ष 2007 से दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन