पटना : चिराग तले अंधेरा, समाहरणालय के शौचालय पर ही लगा ताला, खुला यूरिनल फैला रहा गंदगी
Updated at : 31 Dec 2018 9:33 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली चिराग तले अंधेरा की कहावत को साबित करती है. ओडीएफ (खुले में शौच मुक्ति) का लक्ष्य हासिल करने में जुटे प्रशासन के जिला मुख्यालय कार्यालय में ही गंदगी का अंबार लगा है. स्वच्छ भारत मिशन के तहत पटना समाहरणालय परिसर में नवरत्न कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा दो […]
विज्ञापन
पटना : पटना जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली चिराग तले अंधेरा की कहावत को साबित करती है. ओडीएफ (खुले में शौच मुक्ति) का लक्ष्य हासिल करने में जुटे प्रशासन के जिला मुख्यालय कार्यालय में ही गंदगी का अंबार लगा है.
स्वच्छ भारत मिशन के तहत पटना समाहरणालय परिसर में नवरत्न कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा दो शौचालय बनाये गये हैं, जिन पर लंबे अर्से से ताला लटका हुआ है. इसके बगल में ही खुला यूरिनल भी बनाया गया है, जिसकी गंदगी निकल कर सड़क तक पहुंच गयी है. इसकी वजह से आस पास काम करने वाले समाहरणालय कर्मियों को ही दिक्कत हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




