पटना : अगले साल तक नौ लाख लोगों को मिलेगा स्वच्छ पानी

Updated at : 31 Dec 2018 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अगले साल तक नौ लाख लोगों को मिलेगा स्वच्छ पानी

नीर निर्मल परियोजना से पानी पहुंचाने पर शुरू होगा काम पटना : पटना, नालंदा, नवादा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, मुंगेर, बांका, सारण, पूर्वी चंपारण व बेगूसराय जिलों में 255 ग्रामीण जलापूर्ति योजना से अगले साल दिसंबर तक लगभग नौ लाख लोगों को स्वच्छ पानी मिलेगा. विश्व बैंक की मदद से मल्टी ग्रामीण व सिंगल ग्रामीण पाइप जलापूर्ति […]

विज्ञापन
नीर निर्मल परियोजना से पानी पहुंचाने पर शुरू होगा काम
पटना : पटना, नालंदा, नवादा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, मुंगेर, बांका, सारण, पूर्वी चंपारण व बेगूसराय जिलों में 255 ग्रामीण जलापूर्ति योजना से अगले साल दिसंबर तक लगभग नौ लाख लोगों को स्वच्छ पानी मिलेगा. विश्व बैंक की मदद से मल्टी ग्रामीण व सिंगल ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना के तहत नीर निर्मल परियोजना के दूसरे फेज का काम शीघ्र शुरू होगा. योजना के तहत काम को लेकर विभाग ने स्वीकृति देते हुए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है.
इसमें फ्लोराइड, आर्सेनिक व आयरन दूषित प्रभावित इलाके में ट्रीटमेंट प्लांट लगा कर स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना है. योजना में विश्व बैंक, केंद्र व राज्य सरकार का अलग-अलग हिस्सा शामिल है. केंद्र सरकार ने 2020 से पहले इसे समाप्त करने को कहा है. सिंगल ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत 255 गांवों में स्वच्छ पानी पहुंचाने का काम होगा. इसमें घरों में पाइप से जलापूर्ति की व्यवस्था होगी.
विभागीय सूत्र ने बताया कि नीर निर्मल परियोजना के तहत दूसरे फेज में 255 सिंगल ग्रामीण जलापूर्ति योजना पर काम शुरू करने के लिए स्वीकृति मिल गयी है. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू है. पीएचइडी मंत्री विनोद नारायण झा ने बताया कि नीर निर्मल परियोजना का काम अंतिम चरण में है. दूसरे चरण की योजना पर काम शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू है. इसका शीघ्र निष्पादन कर काम अलॉट किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन