ePaper

BJP पार्षद के निधन के बाद CM नीतीश ने स्थगित की कैबिनेट की बैठक, शाम को पार्टी मुख्यालय लाया जायेगा पार्थिव शरीर

Updated at : 29 Dec 2018 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
BJP पार्षद के निधन के बाद CM नीतीश ने स्थगित की कैबिनेट की बैठक, शाम को पार्टी मुख्यालय लाया जायेगा पार्थिव शरीर

पटना : भाजपा के विधान पार्षद सूरज नंदन कुशवाहा के असमय निधन के बाद शनिवार को होनेवाली कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया है. मालूम हो कि मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद में कैबिनेट की बैठक दोपहर 12:15 बजे होनेवाली थी. विधान पार्षद के निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. […]

विज्ञापन

पटना : भाजपा के विधान पार्षद सूरज नंदन कुशवाहा के असमय निधन के बाद शनिवार को होनेवाली कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया है. मालूम हो कि मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद में कैबिनेट की बैठक दोपहर 12:15 बजे होनेवाली थी. विधान पार्षद के निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है.

मालूम हो कि शनिवार की सुबह भाजपा के विधान पार्षद सूरज नंदन कुशवाहा की हृदयगति रुक जाने से मौत हो गयी. विधान पार्षद के असमय निधन की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत कई नेता सूरज नंदन के आवास पर पहुंचे और शोक व्यक्त किया. विधान पार्षद की मौत के बाद पार्टी कार्यालय में सन्नाटा पसर गया. वहीं, सूरज नंदन कुशवाहा के निधन के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार दोपहर होनेवाली कैबिनेट की बैठक नहीं करने का फैसला किया है. प्राप्त सूचना के मुताबिक,विधान पार्षद सूरजनंदन कुशवाहा का पार्थिव शरीर शाम को विधान परिषद लाया जायेगा. उसके बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन