पटना : कल्याणकारी हैं प्रभु यीशु के संदेश

Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : ऐतिहासिक पादरी की हवेली चर्च में मंगलवार को क्रिसमस की धूम रही. सुबह में चर्च के पल्ली पुरोहित फादर सुरेश खाखा ने शांति, भाईचारे व प्रेम का संदेश फैलाने वाले प्रभु यीशु के संदेश लोगों को बताया. इससे पूर्व क्रिसमस कैरोल की धुन के बीच मंगलवार की सुबह मीसा बलिदान पूजा हुई. […]

विज्ञापन
पटना सिटी : ऐतिहासिक पादरी की हवेली चर्च में मंगलवार को क्रिसमस की धूम रही. सुबह में चर्च के पल्ली पुरोहित फादर सुरेश खाखा ने शांति, भाईचारे व प्रेम का संदेश फैलाने वाले प्रभु यीशु के संदेश लोगों को बताया. इससे पूर्व क्रिसमस कैरोल की धुन के बीच मंगलवार की सुबह मीसा बलिदान पूजा हुई.
इसके बाद विशेष प्रार्थना हुई. मदर टेरेसा परिसर में बनी चरनी गोशाला व माता मरियम के पास कैंडल जलाने वालों की भीड़ रही. कार्यक्रम में मदर टेरेसा काॅन्वेंट, माता सदा सहायिका काॅन्वेंट, कैथोलिक स्कूल व ईसाई परिवार के साथ दूसरे संप्रदाय के लोगों ने भी हिस्सा लिया. इसी तरह त्रिपोलिया स्थित अस्पताल व अन्य चर्च में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
आयोजन में फादर ललित बारा, फादर फिदेलिस एक्का, विक्टर अल्फोंस, अल्वर्ट, माईकल थॉमस, विजिल लकड़ा, एंब्रोस पैट्रिक, अभिषेक पैट्रिक समेत दर्जनों की संख्या में ईसाई समुदाय के लोग शामिल थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन