गेट्स फाउंडेशन तैयार कर रहा है बिहार का लाइव स्टॉक मास्टर प्लान : सुशील मोदी

Updated at : 17 Dec 2018 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
गेट्स फाउंडेशन तैयार कर रहा है बिहार का लाइव स्टॉक मास्टर प्लान : सुशील मोदी

पटना : अमेरिका के 10 दिवसीय दौरे पर गये राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बिल एवं मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा बिहार में पिछले आठ वर्षों से महिला एवं शिशु स्वास्थ्य व महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में किये गये कार्यों की प्रशंसा की है. दोनों मंत्रियों ने […]

विज्ञापन

पटना : अमेरिका के 10 दिवसीय दौरे पर गये राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बिल एवं मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा बिहार में पिछले आठ वर्षों से महिला एवं शिशु स्वास्थ्य व महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में किये गये कार्यों की प्रशंसा की है. दोनों मंत्रियों ने कहा है कि सरकार व फाउंडेशन और मजबूती से मिल कर 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों के लिए काम करेंगे. फाउंडेशन अभी तक बिहार में 1400 करोड़ रुपया से ज्यादा खर्च कर चुका है.

मोदी ने बताया कि बिहार सरकार के आग्रह पर फाउंडेशन अंतर्राष्ट्रीय लाइवस्टोक रिसर्च संस्थान के सहयोग से बिहार लाइव स्टाॅक मास्टर प्लान तैयार कर रहा है जिससे बिहार के तीसरे कृषि रोड मैप के डेयरी उत्पादन डेढ़ गुणा, पॉल्ट्री दस गुना और मांस उत्पादन दोगुना के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा. फाउंडेशन के सहयोग से अभी तक 256 महिला पशु स्वास्थ्य कार्यकर्ता जो पशु सखी के नाम से जाने जाते हैं. मुख्यतः बकरी पालक परिवारों को मामूली शुल्क पर उनके घर जाकर बकरी का टीकाकरण, कृमि नाशक प्रदान करना बंध्याकरण में मदद कर रहे है. जिससे एक-एक पशु सखी को 700 रुपये से 4200 तक की प्रति माह आमदनी हो रही है. उन्होंने बताया कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु फाउंडेशन की पहल पर राज्य के 14 प्रखंडों में 6500 पूर्णतया महिलाओं की आठ किसान उत्पादक कंपनी का गठन किया गया है. जो, मक्का, आलू, सब्जी का व्यापार कर रही है. इन कंपनियों ने 2015 से 2017 के बीच 24 करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन