पटना : राज्यपाल को कुंभ 2019 में किया आमंत्रित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह फिर से एक बार राजभवन में मुलाकात की.अपनी मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में आयोजित होनेवाले ‘कुंभ–2019’ के भव्य आयोजन के लिए किये जा रहे व्यापक सरकारी प्रबंधों से अवगत कराया. उन्होंने […]
विज्ञापन
पटना : बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह फिर से एक बार राजभवन में मुलाकात की.अपनी मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में आयोजित होनेवाले ‘कुंभ–2019’ के भव्य आयोजन के लिए किये जा रहे व्यापक सरकारी प्रबंधों से अवगत कराया. उन्होंने ‘कुंभ’ के अवसर पर राज्यपाल लालजी टंडन को प्रयागराज आमंत्रित भी किया. राज्यपाल ने ‘कुंभ’ के आयोजन के लिए किये जा रहे सुरक्षात्मक प्रबंधों की प्रशंसा की.
उन्होंने इस अवसर पर आधुनिक तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए सुरक्षा और सुविधा के व्यापक प्रबंध किये जाने पर संतोष व्यक्त किया. राज्यपाल ने कहा कि ‘कुंभ’ में प्रयागराज पहुंचने वाले तीर्थयात्री भक्तों की हर प्रकार की सुविधा का ख्याल रखने में यूपी सरकार की तत्परता प्रशंसनीय है. बता दें कि ‘कुंभ–2019’ में 14-15 करोड़ तीर्थयात्रियों के पहुंचने की संभावना है. राजभवन से विदा होते समय राज्यपाल लाल जी टंडन नेे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अंगवस्त्र और ‘अशोक स्तंभ’ का स्मृति-चिह्न सप्रेम भेंट किया. राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को राजभवन का ‘कॉफी–टेबुल–बुक’ भी प्रदान किया.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ आये उत्तर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन और अन्य वरीय अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










