पटना : 20 दुकानदारों को मिला लाइसेंस अब तक 187 को मिला, 127 बाकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : लोगों को सहज रूप से राशन मिल सके, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को लाइसेंस देने का काम तेजी से चल रहा है. इसके तहत मंगलवार को जिलाधिकारी कुमार रवि ने 20 दुकानदारों को लाइसेंस दिया. मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि पटना जिले में जन वितरण […]
विज्ञापन
पटना : लोगों को सहज रूप से राशन मिल सके, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को लाइसेंस देने का काम तेजी से चल रहा है. इसके तहत मंगलवार को जिलाधिकारी कुमार रवि ने 20 दुकानदारों को लाइसेंस दिया. मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि पटना जिले में जन वितरण प्रणाली दुकानों की रिक्तियां के विरुद्ध नयी अनुज्ञप्ति दी जा रही है.
इसमें अब तक 314 को लाइसेंस दिया जाना है. अब तक 187 अनुज्ञप्ति निर्गत की जा चुकी है जबकि 127 आवेदन लंबित हैं. जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 15 दिनों के भीतर सभी लंबित अनुज्ञप्ति का वितरण किया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन