पटना : खाद्य निगम के 50 कर्मी हड़ताल पर

Updated:
विज्ञापन

पटना : अपनी मांग को लेकर भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी हड़ताल पर रहे. एक्जीबिशन रोड स्थित भारतीय खाद्य निगम के सामने करीब 50 कर्मचारी दिनभर भूख हड़ताल पर रहे. भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय सचिव धन्नजंय कुमार सिंह ने कहा कि तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तुंरत वेतन पुनरीक्षण, नये वेतनमान का […]

विज्ञापन
पटना : अपनी मांग को लेकर भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी हड़ताल पर रहे. एक्जीबिशन रोड स्थित भारतीय खाद्य निगम के सामने करीब 50 कर्मचारी दिनभर भूख हड़ताल पर रहे.
भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय सचिव धन्नजंय कुमार सिंह ने कहा कि तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तुंरत वेतन पुनरीक्षण, नये वेतनमान का लाभ सहित कई मांग को लेकर हड़ताल किया गया. वहीं संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि एक तरह महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के उपलब्धियों को बताया जा रहा लेकिन दूसरी ओर कर्मचारियों को वेतन पुनरीक्षण आदि मांग लंबित पड़ी हुई है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन