पटना : दीपक ने भवानी पर जानलेवा हमला कर यू-ट्यूब पर डाला था वीडियो
Updated at : 27 Nov 2018 9:32 AM (IST)
विज्ञापन

दीपक हत्याकांड में भवानी समेत दो और गिरफ्तार एक की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी पटना : कदमकुआं थाने के चूड़ी मार्केट शिवालय के पास 24 नवंबर की रात हुए दीपक साहनी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया. इस घटना को दीपक कुमार, राहुल व भवानी ने मिल कर अंजाम दिया […]
विज्ञापन
दीपक हत्याकांड में भवानी समेत दो और गिरफ्तार एक की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी
पटना : कदमकुआं थाने के चूड़ी मार्केट शिवालय के पास 24 नवंबर की रात हुए दीपक साहनी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया. इस घटना को दीपक कुमार, राहुल व भवानी ने मिल कर अंजाम दिया था.
आरोपित दीपक को तो पुलिस ने घटना होने के तीन घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया था और राहुल व भवानी को रविवार की देर रात जक्कनपुर इलाके से पकड़ लिया गया. हालांकि उन लोगों के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद नहीं हो पाया है. पुलिस ने बताया कि मृतक ने कुछ दिनों पहले भवानी पर जानलेवा हमला किया था. उसके बच जाने के बाद दोबारा हमले की फिराक में था, लेकिन इस बीच भवानी और उसके साथियों ने उसे ही मार डाला.
भवानी पर दुबारा हमले की फिराक में था दीपक, मारा गया : पूछताछ में भवानी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. इसके साथ ही उसने यह बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद वह और राहुल कोलकाता भाग गये थे. ट्रेन पर चढ़ते ही पिस्टल को फेंक दिया था. भवानी ने बताया कि दीपक ने 20 दिन पहले उसकी काफी पिटाई की थी और चाकू से भी वार किया था.
जिसमें वह घायल हो गया था. किसी तरह से उसकी जान बच गयी. इस बात की जानकारी दीपक को हुई तो वह फिर से उसे मारने का प्लान बना रहा था. इस बात की भनक लगते पर भवानी ने सोचा कि क्यों न उसकी ही हत्या कर दी जाये. इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिल कर घटना को अंजाम दे दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




