पटना : हमारे परिवार पर हो रही सीबीआई कार्रवाई से पूर्णत: अवगत थे नीतीश : तेजस्वी यादव
Updated at : 19 Nov 2018 6:34 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है. ट्विट कर उन्होंने कहा कि उनके परिवार के खिलाफ हो रही सीबीआई कार्रवाई से नीतीश पूरी तरह अवगत थे और सीबीआई छापे उनकी सहमति से ही हुए. उन्होंने कहा कि छापे की जानकारी पहले से ही होने के चलते […]
विज्ञापन
पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है. ट्विट कर उन्होंने कहा कि उनके परिवार के खिलाफ हो रही सीबीआई कार्रवाई से नीतीश पूरी तरह अवगत थे और सीबीआई छापे उनकी सहमति से ही हुए. उन्होंने कहा कि छापे की जानकारी पहले से ही होने के चलते नीतीश जी इससे बचने को राजगीर चले गये थे.
एक वेब पोर्टल की खबर साझा करते हुए तेजस्वी ने उक्त बातें लिखी हैं. उन्होंने कहा कि छुट्टी पर भेजे गये सीबीआई के डायरेक्टर आलोक वर्मा ने इस मामले में जो खुलासा किया है, उससे अब नीतीश जी पर दया आ रही है. तेजस्वी ने इस मामले पर लगातार हमलावर होते हुए कई ट्विट को रिट्विट भी किया, जिसमें पीएमओ के एक अधिकारी के इशारे पर लालू के खिलाफ रेलवे टेंडर घोटाला में कार्रवाई किये जाने की बात कही गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




