मेयर अफजल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आज!

पटना : मेयर अफजल इमाम के खिलाफ विपक्षी पार्षदों द्वारा सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने की संभावना है. विपक्षी पार्षदों का दावा था कि 50 पार्षद मेयर के खिलाफ हैं, जबकि अब तक अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन पर सिर्फ 33 पार्षदों के ही हस्ताक्षर हो पाये हैं. जरूरत 37 पार्षदों की है. विपक्षी पार्षदों […]
पटना : मेयर अफजल इमाम के खिलाफ विपक्षी पार्षदों द्वारा सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने की संभावना है. विपक्षी पार्षदों का दावा था कि 50 पार्षद मेयर के खिलाफ हैं, जबकि अब तक अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन पर सिर्फ 33 पार्षदों के ही हस्ताक्षर हो पाये हैं. जरूरत 37 पार्षदों की है. विपक्षी पार्षदों का नेतृत्व कर रहे विनय कुमार पप्पू ने बताया कि कई पार्षद हैं, जो हस्ताक्षर करना नहीं चाहते हैं, लेकिन मेयर के खिलाफ हैं.
वे भी विशेष बैठक में मेयर के खिलाफ आवाज उठायेंगे. वहीं सत्ता पक्ष के वार्ड पार्षदों का दावा है कि विपक्षी पार्षद जो गुब्बारा उड़ा रहे थे, उसकी हवा निकल गयी है. कई पार्षदों से जबरन हस्ताक्षर करवाये गये हैं. वे पार्षद अपने लेटर पैड पर लिखित शिकायत करने के लिए तैयार हैं. अगर चुनाव कराने की नौबत आयी, तो पिछले बार मेयर को 42 वोट मिले थे, इस बार 50 वोट मिलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




