गंगा में डूबने से दो भाई मरे

पटना सिटी : रानी घाट पर रविवार को गंगा स्नान के लिए आये दो मौसेरे भाइयों की डूब कर मौत हो गयी. घटना के बाद गंगा तट पर कोहराम मच गया और इलाके में अफरा-तफरी. गंगा तट पर मृतक के परिजन व मुहल्ले के लोग जुट गये. पुलिस ने दो घंटे के अंदर गोताखोरों की […]
पटना सिटी : रानी घाट पर रविवार को गंगा स्नान के लिए आये दो मौसेरे भाइयों की डूब कर मौत हो गयी. घटना के बाद गंगा तट पर कोहराम मच गया और इलाके में अफरा-तफरी. गंगा तट पर मृतक के परिजन व मुहल्ले के लोग जुट गये. पुलिस ने दो घंटे के अंदर गोताखोरों की मदद से शवों को पानी से बाहर निकाला और इस उम्मीद में परिवार के लोग पीएमसीएच ले गये कि शायद जीवित हों, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
घर में कोहराम
दोनों भाइयों के डूबने के बाद गंगा तट पर कोहराम मच गया.खबर मिलते ही घर व मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गयी. काफी संख्या में मुहल्ले के लोग गंगा तट पर पहुंच गये. शवों को निकालने की कवायद शुरू हुइ्र्र. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने गोताखोर राजेंद्र सहनी को सूचना दी. सूचना पर पहुंचे गोताखोर ने करीब नौ बजे दोनों भाइयों के शव को बाहर निकाला.
तो देखा कि दोनों भाइयों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ रखा था.
शव निकाले जाने के बाद परिवार के लोग इस उम्मीद में थे कि शायद जीवित हो, इसी आश में पुलिस के साथ पीएमसीएच लाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. सुल्तानगंज के थानाध्यक्ष शालीग्राम कुमार ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा विक्की व सुंदरम को मृत घोषित किया गया, इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, तब परिवार व मुहल्ले के लोगों ने विरोध किया.विरोध व हंगामा को देख पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




