पटना : बीएन और वाणिज्य कॉलेज में होगी योगिक साइंस की पढ़ाई
Updated at : 06 Nov 2018 9:37 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पीयू के बीएन कॉलेज व वाणिज्य कॉलेज में डिप्लोमा इन योगिक साइंस की पढ़ाई अगले सत्र से शुरू होगी. सोमवार को एकेडमिक काउंसिल की बैठक में यह निर्णय लिया गया. इसके अतिरिक्त स्नातकोत्तर वोकेशनल कोर्स के लिए च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के तहत एग्जामिनेशन रेगुलेशन व एडमिशन ऑर्डिनेंस को सोमवार को मंजूरी […]
विज्ञापन
पटना : पीयू के बीएन कॉलेज व वाणिज्य कॉलेज में डिप्लोमा इन योगिक साइंस की पढ़ाई अगले सत्र से शुरू होगी. सोमवार को एकेडमिक काउंसिल की बैठक में यह निर्णय लिया गया. इसके अतिरिक्त स्नातकोत्तर वोकेशनल कोर्स के लिए च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के तहत एग्जामिनेशन रेगुलेशन व एडमिशन ऑर्डिनेंस को सोमवार को मंजूरी दे दी गयी. बैठक में कई अन्य एकेडमिक मामलों पर भी चर्चा हुई. कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी तो कुछ पर सिर्फ चर्चा हुई.
कॉमन प्रॉस्पेक्टस पर भी हुई चर्चा : कॉमन प्रॉस्पेक्टस को लेकर चर्चा हुई लेकिन इसको लेकर इस बैठक में स्वीकृति नहीं हो सकी. पीयू में सभी पीजी विभागों का कॉमन प्रॉस्पेक्टस देने की योजना है. वर्तमान में अलग-अलग विभाग के लिए अलग-अलग प्रॉस्पेक्टस विवि में दिये जाते हैं. लेकिन अब पीयू एक कॉमन प्रॉस्पेक्टस देगा. उसमें सभी विभागों के कोर्स स्ट्रक्चर से लेकर फीस आदि के साथ विभाग की पूरी जानकारी होगी. एक प्रॉस्पेक्टस ऑनलाइन भी जारी कर दिया जायेगा.
इसके अतिरिक्त इसकी हार्ड कॉपी भी छात्र-छात्राओं को दी जायेगी. छात्रों की पढ़ाई उसी मार्गदर्शिका के अनुसार होगी. इसको लेकर कमेटी बनी दी गयी है. कमेटी मार्गदर्शिका को फाइनल टच दे देगी तो उसे जारी कर दिया जायेगा. अगले सत्र से छात्र-छात्राओं के लिए यह प्रॉस्पेक्टस उपलब्ध होगा. चूंकि अब कॉमन एडमिशन सिस्टम हो गया है और छात्रों को ऑनलाइन एडमिशन ही लेना होता है और पीयू के पोर्टल पर ही सारे छात्रों का नामांकन होता है.
पीयू के झंडे के प्रारूप को भी मिली स्वीकृति : पटना विश्वविद्यालय के झंडे के प्रारूप को भी बैठक में स्वीकृति दी गयी है. अब यही झंडा पीयू के हर समारोह का प्रतीक होगा. वहीं कहीं भी पीयू की टीम किसी भी प्रतियोगिता में जाती है तो यही झंडा प्रतिभागी लेकर जायेंगे और जीत पर फहरायेंगे. पीयू का यह प्रतीक होगा. यही झंडा हर जगह पर प्रयोग होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




